एटा में युवक पर ईंटों से हमला: मोबाइल छीने जाने का विरोध करना पड़ा भारी, CCTV में कैद हुई वारदात।

एटा में युवक पर ईंटों से हमला: मोबाइल छीने जाने का विरोध करना पड़ा भारी, CCTV में कैद हुई वारदात।

संवादाता अमन अहमद।

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी वारदात पास के लगाई गई CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें करीब आधा दर्जन हमलावर युवक को घेरकर ईंटों से लगातार प्रहार करते दिखाई दे रहे हैं। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि युवक कुछ ही क्षणों में बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल युवक उपेंद्र के मुताबिक, वह देर रात अलीगंज रोड क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान कुछ लड़कों ने एक अन्य युवक का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। उपेंद्र ने जब इस घटना का विरोध किया, तो हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर ईंटों से हमला शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर घटना की पूरी तह तक पहुंचा जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal