कोईप्रभु से बढ़कर कोई और सुख सम्पदा नहीं -डॉ. श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज
प्रतापगढ़
जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के मार्गदर्शन में बाबा हौदेस्वर नाथ धाम के शुकुलपुर दिलेर गंज बेंती में कथा के दूसरे दिन गुरुवार को भक्तों ने पाया परम आनंद डॉ. श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु से बढ़कर कोई सुख और सम्पदा नहीं है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है और यह संसारिक विषयों से बढ़कर परम सुख है।डॉ. पाराशर जी महाराज ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई, जिन्होंने सात दिनों तक भागवत कथा सुनकर मृत्यु के भय पर विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित ने अपने जीवन को धर्म और सेवा के लिए समर्पित किया था।कथा के दौरान डॉ. पाराशर जी महाराज ने कहा कि संसारिक विषयों में ध्यान लगाना एक भूल है। उन्होंने कहा कि सत्य के ज्ञान से अमरत्व प्राप्त करने की बात कही गई है। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, और पूरा वातावरण भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से भक्तिमय हो गया।कथा के आयोजक गुल्लू मिश्रा ने बताया कि कथा का आयोजन राजा भइया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ा धार्मिक अवसर है। उन्होंने कहा कि कथा के दौरान श्रोताओं को भक्ति और वैराग्य का संदेश दिया जा रहा है। कथा के माध्यम से लोगों को अपने जीवन को सार्थक बनाने और प्रभु की भक्ति में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य यजमान सूर्य काली मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह शिक्षक एवं प्रख्यात समाजसेवी मनीष पांडेय,अंकित मिश्रा, सुशांत मिश्रा,सत्यम मिश्रा नई बाजार, प्रधान सज्जन शुक्ला, डॉ लालबहादुर पांडेय, डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, त्रिभुवन नाथ मिश्रा टंडन, प्रेम नारायण शुक्ला, पुरुषोत्तम मिश्रा, अवधेश पांडेय, विष्णुत्रिपाठी, पंकज सिंह, विवेक मिश्रा बांके, विवेक शुक्ला, रामभवन द्विवेदी, देवी शरण मिश्रा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे












