जनता की शिकायतों पर ‘तुरंत समाधान’ मोड में प्रशासन: जनता समाधान शिविर में 39 अर्जियां दर्ज

जनता की शिकायतों पर ‘तुरंत समाधान’ मोड में प्रशासन: जनता समाधान शिविर में 39 अर्जियां दर्ज

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पंचायत और पुलिस विभाग को मिली सख्त चेतावनी — किसी शिकायत में न हो देरी

पानीपत, 4 दिसंबर। हरियाणा सरकार द्वारा जिले व उप-मंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविरों में लोगों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित शिविर में कुल 39 नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराईं। शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम मनदीप सिंह ने स्पष्ट कहा कि “जनता की समस्या का तुरंत, पारदर्शी और एक मंच पर समाधान करना ही शिविरों का मुख्य उद्देश्य है।” उन्होंने सभी विभागों को चेताया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रहने दिया जाए।
एसडीएम ने दोहराया— “हर फरियादी को समय पर न्याय देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि पंचायत विभाग से जुड़ी शिकायतें सीधे आम नागरिकों की जरूरतों को प्रभावित करती हैं, इसलिए अधिकारियों को चाहिए कि हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएसपी सतीश वत्स ने पुलिस विभाग की ओर से आश्वस्त किया कि सुरक्षा और न्याय से जुड़े किसी भी मामले को बिना देर किए निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों का विश्वास बनाना विभाग की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

शिविर में आए लोगों ने सड़क, बिजली, राशन कार्ड सहित कई समस्याएं रखीं।

एक प्रार्थी ने जलमाना–जलालपुर रोड पर मार्केटिंग बोर्ड से सड़क निर्माण की मांग की। सुमित कुमार ने क्षेत्र में लगे बिजली के तार हटाने का अनुरोध किया। नीतू ने अपना गुलाबी राशन कार्ड दोबारा जारी करने की माँग रखी।

सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम मनदीप सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक फरियादी को समयबद्ध समाधान प्रदान किया जाए।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें