“रोजगार सृजन में हरियाणा अग्रणी: आर्य पीजी कॉलेज में लगे मेगा रोजगार मेला बना युवाओं की नई उम्मीद”

“रोजगार सृजन में हरियाणा अग्रणी: आर्य पीजी कॉलेज में लगे मेगा रोजगार मेला बना युवाओं की नई उम्मीद”

जिला क्राइम रिपोर्टर – सागर गोयल
पानीपत, हरियाणा

हरियाणा आजीविका मिशन के तत्वावधान में स्थानीय आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित मेगा रोजगार मेला युवाओं के लिए सुनहरे अवसरों की सौगात लेकर आया। गुरुवार को आयोजित इस विशाल मेले में हजारों युवाओं ने विभिन्न कंपनियों और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों पर जाकर रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर ही पंजीकरण कराया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना आज ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार उपलब्ध कराने का सबसे सशक्त माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर युवा अपनी क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बने और समाज की मुख्यधारा में योगदान दे। मंत्री पंवार ने कहा कि यह योजना न केवल कौशल विकास तक सीमित है, बल्कि युवाओं और उद्योगों के बीच एक मजबूत सेतु भी तैयार कर रही है। उन्होंने कंपनियों से अपेक्षा जताई कि वे गांव-स्तर पर अधिकतम भर्ती शिविर आयोजित करें, चयन प्रक्रिया को सरल बनाएं और बेहतर वेतन व सुविधाएँ उपलब्ध कराएं ताकि युवाओं का भविष्य मजबूत हो सके। रोजगार मेले में श्री सीमेंट, रक्षित टेक्सटाइल, गोल्डन परढ़ाना, पुखराज कंपनी, शिव टेक्सटाइल, स्टार मैन पावर, पीकेजी एजुकेशन, वर्धमान टेक्सटाइल, एलिना कंपनी सहित अनेक उद्योगों ने सक्रिय भागीदारी की।

वर्धमान टेक्सटाइल ने 29 युवाओं का चयन किया।

पीकेजी एजुकेशन ने 27 अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया।

मोहाली स्थित एलिना कंपनी ने 50 युवाओं का पंजीकरण कर शीघ्र इंटरव्यू की तैयारी की जानकारी दी।

मेले में सिलाई, केमिकल, कृषि उपकरण, टेक्सटाइल, सुरक्षा, निर्माण और अन्य उद्योग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। कंपनियों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे केवल चयन ही नहीं, बल्कि आगे प्रशिक्षण, कौशल-विकास और कैरियर निर्माण में भी सहयोग देंगी।

कार्यक्रम में एसडीएम मनदीप सिंह, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
रोजगार मेला युवाओं को प्रगति, कौशल और रोजगार से जोड़ने का उद्देश्य लेकर आयोजित किया गया था, जो अपने लक्ष्य में पूर्णत: सफल रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें