हरियाणा में रोजगार क्रांति: 1.80 लाख युवाओं को मिला अवसर, 28 हजार ‘लखपति दीदी’ बनीं सशक्तीकरण की मिसाल — मंत्री कृष्ण लाल पंवार

हरियाणा में रोजगार क्रांति: 1.80 लाख युवाओं को मिला अवसर, 28 हजार ‘लखपति दीदी’ बनीं सशक्तीकरण की मिसाल — मंत्री कृष्ण लाल पंवार

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे व्यापक रोजगार एवं कौशल विकास अभियानों का असर अब प्रदेश की तस्वीर बदलने लगा है। पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को स्थानीय आर्य महाविद्यालय परिसर में आयोजित विशाल रोजगार मेले में कहा कि हरियाणा सरकार ने बिना पर्ची-खर्च के 1 लाख 80 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर विकास का नया इतिहास रचा है। मंत्री पंवार ने कहा कि आज रोजगार मेले केवल नौकरी का साधन नहीं, बल्कि विश्वास, अवसर और कौशल का साझा मंच बन चुके हैं—जहां युवाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और नियुक्ति एक ही जगह प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक 51 हजार से ज्यादा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि निजी क्षेत्र में लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा है।महिलाओं की आर्थिक उड़ान—28 हजार ‘लखपति दीदी’
मंत्री पंवार ने बताया कि राज्य में 28 हजार से अधिक महिलाएँ ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। इस लक्ष्य का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा इस वर्ष हासिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 60,878 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अब 7706 गांवों में से 6504 गांवों तक पहुँच बना चुका है, जबकि 6393 पंचायतों में से 5931 पंचायतें इस कार्यक्रम से जुड़ चुकी हैं। यह अभियान युवाओं और महिलाओं को स्थायी आजीविका दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को मंत्री पंवार ने जॉइनिंग लेटर भी प्रदान किए। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ नौकरी देना नहीं, बल्कि ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां युवा सक्षम, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार महसूस करें। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य ग्रामीण मिशन के सीईओ सूरज भान ने बताया कि मिशन ग्रामीण विकास मंत्रालय के मार्गदर्शन में संचालित है, जिसका मुख्य उद्देश्य है गरीबी में कमी, महिलाओं-युवाओं की आर्थिक मजबूती और स्थायी आजीविका की उपलब्धता।

समापन पर जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण ने सभी मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, एसडीएम मनदीप सिंह, बीजेपी महिला जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा, जिला महामंत्री पिंकी वर्मा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन रणवीर, दिलबाग, सुरेंद्र नोहरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें