हाथरस में सड़क हादसा: त्रयोदशी संस्कार से लौटते समय युवक की मौत

हाथरस में सड़क हादसा: त्रयोदशी संस्कार से लौटते समय युवक की मौत

संवाददाता–अश्वनी कुमार

हाथरस में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आगरा के बरहन क्षेत्र के खेड़ी गांव निवासी 32 वर्षीय सुनील पुत्र प्रेमपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुनील हाथरस के गांव बुधू में एक त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने आया था। देर रात जब वह बाइक से लौट रहा था, तभी हतीसा पुल के पास सड़क पर पड़े एक पत्थर से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित हो गई और सुनील नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीछे आ रहे परिवार के सदस्य तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि सुनील विवाहित था और मेहनत-मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें