हाथरस भगदड़ केस: SI की गवाही दर्ज, अगली सुनवाई 11 दिसंबर को

हाथरस भगदड़ केस: SI की गवाही दर्ज, अगली सुनवाई 11 दिसंबर को

संवाददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस के बहुचर्चित भगदड़ कांड की गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें उप निरीक्षक (SI) राधेश कुमार सिंह की गवाही दर्ज की गई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर तय की है। यह घटनाक्रम 2 जुलाई 2024 को सिकंद्राराऊ क्षेत्र के फुलरई मुगलगढ़ी गांव में हुए उस दर्दनाक हादसे से जुड़ा है, जिसमें सरकारी आंकड़ों के अनुसार 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ 3200 पन्नों का विस्तृत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था, जिसमें 676 गवाहों के बयान शामिल हैं। सभी आरोपियों पर आरोप तय किए जा चुके हैं और उन्हें जमानत भी मिल चुकी है। सुनवाई के दौरान SI राधेश कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे और उनकी ड्यूटी उस स्थान से काफी दूर थी, इसलिए उन्हें घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं है। अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर ने बताया कि मुख्य आरोपियों में देव प्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार और दलवीर सिंह शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आने पर कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।

मामले में अब अगली महत्वपूर्ण सुनवाई 11 दिसंबर को होगी, जिसमें अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जाने की संभावना है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की