जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिसंबर में चलाएगा बड़ा जागरूकता अभियान: मैगा लिगल कैंप, नशा मुक्ति रैली और किन्नरों के लिए हेल्थ कैम्प का होगा आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिसंबर में चलाएगा बड़ा जागरूकता अभियान: मैगा लिगल कैंप, नशा मुक्ति रैली और किन्नरों के लिए हेल्थ कैम्प का होगा आयोजन

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 5 दिसंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम वर्षा शर्मा ने बताया कि दिसंबर माह में जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मैगा लिगल कैम्प, ड्रग डी-एडिक्शन अभियान और किन्नर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम शामिल रहेंगे।सीजेएम वर्षा शर्मा ने न्यायिक परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्राधिकरण समय-समय पर समाज में फैली कुरितियों एवं समस्याओं के समाधान हेतु जागरूकता अभियान चलाता रहता है।उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायिक परिसर सहित सभी उपमंडलों में किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए केस का रजिस्ट्रेशन 13 दिसंबर से पहले करवाना अनिवार्य है। सीजेएम ने आगे बताया कि 16 दिसंबर से मैगा लिगल कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ तुरंत उपलब्ध कराया जा सके और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो। उन्होंने जानकारी दी कि 6 दिसंबर से नशा मुक्ति अभियान भी प्रारंभ होगा, जिसके तहत नुक्कड़ सभाएँ, रैलियाँ और जनसभाएँ आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा सके।

समाज में किन्नर समुदाय को सम्मानजनक स्थान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए विशेष हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे और लोगों को बताया जाएगा कि किन्नर भी समाज के अन्य नागरिकों के समान अधिकारों और सम्मान के हकदार हैं। यह सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि उन्हें समान सम्मान और अवसर प्रदान करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें