नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश इटवा विधायक विधायक खेल स्पर्धा इटवा का शुभारंभ किया
संवाददाता श्याम नन्दन शुक्ला
विधायक स्पर्धा खेल महोत्सव 2025 दो दिवसीय का उद्घाटन इटवा के विधायक नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री माता प्रसाद पांडे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर धूप दीप व माल्यार्पण के बाद मां सरस्वती वंदना माल्यार्पण के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया उसके बाद स्वागत गीत के बाद मुख्य अतिथि का बैज व माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर क्षेत्रीय युवा खेल कल्याण अधिकारी गंगा प्रसाद प्रजापति व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमाकांत द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया मुख्य अतिथ ने खेल उद्घाटन की घोषणा की उसके बाद मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों से कहा खेल हमारे देश को आगे बढ़ाने के साथ-साथ हम सभी का स्वास्थ्य भी ठीक रखता है यह खेल बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को आगे बढ़ने का कार्य करेगा इसीलिए सभी विद्यालय को चाहिए की अंतिम वादन में शारीरिक शिक्षा के साथ खेल खेलने के लिए बच्चों को प्रेरित करना व खेलने के लिए अवसर देना चाहिए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की कामना और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए स्काउट गाइड तथा एनसीसी के कैडेट ने भी ने भी अपनी संपूर्ण मनोयोग से अपना-अपना प्रदर्शन किया जिसमें इटवा के खंड शिक्षा अधिकारी व खूनियाव के खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति रही अनेक विद्यालय के प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक के साथ छात्राओं ने भी खेल स्पर्धा में योगदान दिया जूनियर और सब जूनियर ,जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग की छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाया 800 मीटर दौड़ में नीशू ने पानी संस्थान खुनियाओं की प्रथम तथा वही की छात्रा ने ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसके साथ श्रीमती यशोदा देवी पांडे कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी बच्चों ने अपने प्रतिभा का संपूर्ण मनोयोग से योगदान देने के लिए प्रयास किया खेल स्पर्धा में मा0 विधायक के साथ इटवा विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान व इब्ने हसन तथा अन्य कार्यकर्ता की उपस्थिति रही माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी, श्याम नंदन शुक्ला, अवधेश कुमार चतुर्वेदी, डीके दुबे, सद्दाम के साथ खेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ,स्काउट गाइड ट्रेनर राजकुमार पाल एनसीसी के अध्यापक वसी अहमद ,रविशंकर दिनेश कुमार दुबे तौकीर आलम शिवलाल , सर्वेश कुमार पांडे, अमित कुमार मिश्रा, राकेश कुमार पांडे, प्रियंका त्रिपाठी ,सुषमा पांडे सहित आदि अध्यापकों की उपस्थिति रही












