सपा जिला कार्यालय मैनपुरी में शोक: कर्मचारी राजीव सिंह कुशवाह का हृदयगति रुकने से निधन

कोईसपा जिला कार्यालय मैनपुरी में शोक: कर्मचारी राजीव सिंह कुशवाह का हृदयगति रुकने से निधन

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी — समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय मैनपुरी में सेवाएं दे रहे वरिष्ठ कर्मचारी श्री राजीव सिंह कुशवाह के आकस्मिक निधन से पूरे संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को अचानक हृदयगति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोकाकुल हो उठे। राजीव सिंह कुशवाह पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कर्मियों में गिने जाते थे। लंबे समय तक सपा जिला कार्यालय में अपनी सेवाएं देते हुए उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से जिला कार्यालय में सभी की आंखें नम हो गईं। पार्टी नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

जिला कार्यालय में शोक व्यक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं का लगातार पहुंचना जारी है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की