हाथरस: अंतिम संस्कार से लौटते समय दो बाइकों की भिड़ंत, ससुर की मौत—दामाद के बाद 24 घंटे में दूसरी त्रासदी

हाथरस: अंतिम संस्कार से लौटते समय दो बाइकों की भिड़ंत, ससुर की मौत—दामाद के बाद 24 घंटे में दूसरी त्रासदी

संवाददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस। सादाबाद–मुरसान मार्ग पर बहादुरपुर भूप चौराहे के पास शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही दम तोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय रामेश्वर पुत्र महाराज सिंह, निवासी गुड़हा गांव, थाना खंदौली, आगरा के रूप में हुई। वे कृषि कार्य करते थे। गंभीर रूप से घायल युवक आशु पुत्र डालचंद्र, निवासी नाला नगरिया, सादाबाद को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे रामेश्वर

जानकारी के अनुसार, रामेश्वर अपनी बेटी की ससुराल मगई गांव (थाना मुरसान) से वापस लौट रहे थे। उनके दामाद वीरेंद्र बघेल (33 वर्ष), जो सेना में तैनात थे, का बीते दिन बीमारी के कारण निधन हो गया था। शुक्रवार देर शाम दामाद का अंतिम संस्कार हुआ था और शनिवार सुबह रामेश्वर वहां से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

24 घंटे में दो मौतों से परिवारों में मातम

दामाद और ससुर की 24 घंटे के भीतर मौत होने से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल व्याप्त है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal