“ऑनलाइन उपस्थिति और संसाधनों की कमी पर ग्राम पंचायत सचिवों का विरोध तेज, काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन”

“ऑनलाइन उपस्थिति और संसाधनों की कमी पर ग्राम पंचायत सचिवों का विरोध तेज, काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन”

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

कुरावली।
विकास खंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को क्षेत्रीय ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया। सचिवों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार को सौंपा, जिसमें ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की बाध्यता सहित कई समस्याओं पर आपत्ति जताई गई। ज्ञापन में सचिवों ने कहा कि शासन द्वारा केवल ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराई जा रही है, जबकि अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अब भी पुराने तरीके से लग रही है। उन्होंने मांग की कि यदि सचिवों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति आवश्यक है, तो सभी विभागों में इसे एक समान रूप से लागू किया जाए। सचिवों ने यह भी कहा कि सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए उन्हें निजी वाहन और निजी मोबाइल का उपयोग करना पड़ता है, जो आर्थिक रूप से बोझिल है। उन्होंने वन विभाग, पुलिस विभाग और अन्य सरकारी विभागों की तरह वाहन और मोबाइल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। सचिवों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 1 से 5 दिसंबर तक वे काली पट्टी बांधकर कार्य करते रहे, लेकिन यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 10 दिसंबर से वे अपने निजी वाहनों से सरकारी कार्य करना बंद कर देंगे। साथ ही 15 दिसंबर से सभी सचिव अपना डोंगल ब्लॉक पर जमा कर देंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे। इस दौरान राजीव दुबे, शिशुपाल सिंह, शेर सिंह, अनिल यादव, गौरव यादव, अल्का, एकता राजपूत, सुमित राजपूत, संजय प्रताप सिंह, विमलेश कुमार, ब्रजवीर यादव, अल्केश यादव, राजीव राणा समेत कई ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया