प्रतापगढ़ : चलती ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ा युवक, आधा घंटा रुकी काशी विश्वनाथ ट्रेन

प्रतापगढ़ : चलती ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ा युवक, आधा घंटा रुकी काशी विश्वनाथ ट्रेन

प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक युवक अचानक चलती ट्रेन के डिब्बे के ऊपर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ऊपर चढ़कर लगातार ड्रामेबाजी करता रहा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार काशी विश्वनाथ ट्रेन जैसे ही स्टेशन से आगे बढ़ रही थी, तभी युवक डिब्बे के ऊपर चढ़ गया। घटना के बाद ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक युवक को नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने इस खतरनाक हरकत को क्यों अंजाम दिया।

फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्टेशन पर काफी देर तक लोग चर्चा करते रहे।

ये भी पढ़ें पेट्रोल पंप संचालक पर बेईमानी का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal