Pratapgarh: हत्या के प्रयास एवं देसी तमंचे के साथ,वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

हत्या के प्रयास एवं देसी तमंचे के साथ,वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के अंतर्गत थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ में हत्या के प्रयास एवं देसी तमंचे के साथ वांछित को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त श्याम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत तेलियानी महुली रोड से ऐलाही की तरफ जाने वाली खड़जे के पास से गिरफ्तार किया गया, साथ ही कब्जे से 01 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा अन्तर्जनपदीय अभियुक्त पर जनपद प्रतापगढ, जनपद जौनपुर में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट जैसे अभियोग पंजीकृत है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

दिनांक 04.03.2025 को आरोपीगणों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर वादी के परिजनों को जान से मारने की नियत से फायरिंग करना, धमकी व गाली-गलौज के प्रकरण में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 59/25 धारा 288/351(3)/352/3(5),109(1) बीएनएस बनाम 02 अभियुक्त नामजद व 05-06 लोग अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशीके पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 योगेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सैफाबाद मय हमराह का० कैलाश यादव व का0 वीरेन्द्र यादव का० प्रतीक कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 59/25 धारा 288/351(3)/352/3(5),109(1) बीएनएस से संबंधित 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त श्याम मिश्रा पुत्र स्व० सुरेशचन्द्र मिश्रा निवासी मरखापुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को 01 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत तेलियानी महुली रोड से ऐलाही की तरफ जाने वाली खड़जे के पास से गिरफ्तार किया गया ।

अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के कब्जे से बरामद अवैध तमंचा एवं कारतूस के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की जाती है।

गिरफ्तार अन्तर्जनपदीय अभियुक्त का विवरण:-

01. श्याम मिश्रा पुत्र स्व० सुरेशचन्द्र मिश्रा निवासी मरखापुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।

आपराधित इतिहास

अन्तर्जनपदीय अभियुक्त श्याम मिश्र पुत्र स्व० सुरेश चन्द्र, निवासी मखदूमपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर का आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0- 178/17 धारा: 147/295A/323/427/504/506/427 भादवि तथा 3(1) SC/ST Act थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर ।

2- मु0अ0सं0- 306/17 धारा 147/148/149/323 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।

3- मु0अ0सं0- 346/22 धारा 323/504/506/325 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।

4-मु0अ0सं0- 59/25 धारा 288/351(3)/352/351 बीएनएस थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।

5-मु0अ0सं0- 80/25 धारा 191(2)/115(2)/351(2) बीएनएस थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर ।

बरामदगी

01 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।

पुलिस टीम का विवरण:-

उ0नि0 योगेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सैफाबाद मय हमराह का० कैलाश यादव व का0 वीरेन्द्र यादव का० प्रतीक कुमार थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़

ये भी पढ़ें एटा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पशुवाहक ट्रक पलटा, दो दर्जन पशुओं की मौत; 5 लोग गंभीर घायल।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें