सुरक्षा व्यवस्था की सख्त निगरानी: घनी आबादी वाले क्षेत्रों पर पैनी नजर।

एटा में ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की सख्त निगरानी: घनी आबादी वाले क्षेत्रों पर पैनी नजर।

संवाददाता अमन अहमद। एटा पुलिस ने उत्तर प्रदेश डीजीपी के निर्देश पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए गुरुवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के कई इलाकों का ड्रोन कैमरों से व्यापक सर्वे किया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देश और सिटी मजिस्ट्रेट श्वेताभ पांडे की देखरेख में यह अभियान चलाया गया। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले पटियाली चौकी क्षेत्र, किदवई नगर, मारहरा दरवाजा, हाथी गेट और घंटाघर क्षेत्रों की हवाई निगरानी की गई।

सीओ सिटी ने खुद मौके पर पहुंचकर ड्रोन सर्वे की कमान संभाली। ड्रोन की मदद से घरों की छतों और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब, संदिग्ध गतिविधियों और किसी भी तरह के अराजक तत्वों की तलाश की गई। पुलिस का कहना है कि ड्रोन निगरानी से भीड़भाड़ और तंग गलियों वाले क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति का सटीक आकलन आसानी से हो रहा है।

एटा पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया की भी कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी को फैलने से रोका जा सके। एसएसपी ने साफ कहा कि अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे और पुलिस लगातार सतर्क है।

ये भी पढ़ें एटा में नाबालिग जेबकतरा पकड़ा गया: राहगीर की सतर्कता से टला चोरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें