अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, किशनी क्षेत्र में हादसा
संवाददाता: पंकज मिश्रा: मैनपुरी – थाना किशनी क्षेत्र में रामनगर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की कार्रवाई के साथ पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
ये भी पढ़ें सुरक्षा व्यवस्था की सख्त निगरानी: घनी आबादी वाले क्षेत्रों पर पैनी नजर।












