Mainpuri: दलित युवती से छेड़छाड़, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

दलित युवती से छेड़छाड़, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता: पंकज मिश्रा : मैनपुरी – थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित युवती ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायती पत्र सौंपा है।

युवती का कहना है कि गांव के ही नामजद युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर धमकाने का प्रयास भी किया। घटना से आहत पीड़िता ने परिवार संग एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

एसपी ने प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश संबंधित थाना पुलिस को दे दिए हैं। मामला थाना औंछा क्षेत्र के एक ग्राम का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, किशनी क्षेत्र में हादसा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें