परिवहन की कमी से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द बसें चलाने का किया आग्रह।

परिवहन की कमी से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द बसें चलाने का किया आग्रह।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता, वैसपुर, धरमपुर, हरखपुर होते हुए सोरांव से प्रयागराज सिविल लाइन तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में परिवहन की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सरकार से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों और कस्बों तक पहुँचने के लिए पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन न होने के कारण छात्रों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा इस मार्ग पर सरकारी बस सेवा न होने के कारण ग्रामीणों, छात्रों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट से प्रयागराज जाना शिक्षा, इलाज और रोजगार के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन निजी वाहनों और महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार समय पर साधन न मिलने से मरीजों और छात्रों को खास परेशानी होती है। इसके साथ ही
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से मांग की है कि प्रतापगढ़–मांधाता–बैसपुर–धरमपुर–हरखपुर–सोरांव–प्रयागराज सिविल लाइन मार्ग पर शीघ्र रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा या जनता सेवा बस योजना के तहत उनके क्षेत्र में बसें चलाई जाएं, ताकि उन्हें सस्ती और सुलभ यात्रा सुविधा मिल सके और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी बढ़े।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें