पुलिस और ARTO की संयुक्त छापेमारी, ओवरलोड ट्रकों समेत 21 वाहनों पर गिरी गाज

पुलिस और ARTO की संयुक्त छापेमारी, ओवरलोड ट्रकों समेत 21 वाहनों पर गिरी गाज

संवाददाता बिपिन मिश्रा प्रतापगढ़: जनपद में सड़क सुरक्षा और अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

रानीगंज थाना क्षेत्र में एआरटीओ (ARTO) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 21 वाहनों का चालान किया, जिसमें 5 भारी ओवरलोड ट्रक शामिल हैं।

छापेमारी देख मची अफरा-तफरी कार्रवाई के दौरान रानीगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और एआरटीओ की टीम अचानक सड़क पर उतरी।

टीम को देखते ही ओवरलोड ट्रकों के ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

इन ट्रकों में क्षमता से अधिक बालू और गिट्टी लदी हुई थी, जो न केवल नियमों के विरुद्ध है बल्कि सड़क हादसों को भी न्यौता देती है।

अधिकारियों का संदेश सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों को नुकसान पहुँचता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

रानीगंज इलाके में हुई इस बड़ी कार्रवाई से डग्गामार वाहन स्वामियों और ओवरलोडिंग माफियाओं में हड़कंप है।

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें रोमांचक मुकाबले में दिलजले इलेवन ने दर्ज की 7 विकेट से जीत टी पी एल त्रिकोणीय श्रृंखला में ओम इलेवन को किया पराजित

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal