मैनपुरी : चकबंदी की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, किसान ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

मैनपुरी : चकबंदी की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, किसान ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम ओड्डान्य पड़रीया में चकबंदी की भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित किसान का आरोप है कि संबंधित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित किसान के अनुसार, चकबंदी के दौरान उसे जो भूमि आवंटित हुई थी, उसी पर विपक्षी पक्ष अवैध रूप से खेती कर रहा है और बार-बार विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी जा रही हैं। किसान का कहना है कि कोर्ट में मामला लंबित होने के बाद भी कब्जा किया जाना न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है।
न्याय न मिलने से परेशान पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया और अवैध कब्जा हटवाने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसान ने प्रशासन से सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में विवाद और बढ़ सकता है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal