“जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित तिथियाँ घोषित”
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद- मा० भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र दिनांक-30.12.2025 के माध्यम से अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने सर्व साधारण को सूचित किया है।
कि जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पूर्व में घोषित कार्यकम को संशोधित करते हुए
निम्नानुसार कार्यक्रम की तिथियाँ घोषित की है- Activites-
Publication of Draft Electoral Roll की तिथि
(Revised Schedule)
06-01-2026 (Tuesday), Activites- Period for filing claims & objections की तिथि 06-01-2026 (Tuesday) to 06-02-2026 (Friday),
Activites- Notice Phase (Issuance, hearing & verification); Decision on Enumeration Forms and disposal of claims and objections to be done concurrently by the EROs की तिथि 06-01-2026 (Tuesday) to 27-02-2026 (Friday),Activites- Checking of health parameters of electoral rolls and obtaining Commission’s permission for final publication.By 03-03-2026 (Tuesday),Activites-Final Publication of Electoral Roll
On 06-03-2026 (Friday)
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष – प्रागढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत नये मतदाताओं हेतु
प्रारूप-6, घोषणा पत्र के साथ, अपमार्जन के लिए प्रारूप-7, किसी प्रविष्टि में त्रुटि, पता बदलवाने एवं डुप्लीकेट वोटर कार्ड हेतु प्रारूप-8. घोषणा पत्र (अनुलग्नक-IV) के साथ भरकर अपना आवेदन दिनांक 06.02.2026 तक ऑन लाइन अथवा ऑफ लाइन माध्यम से संबन्धित निर्वाचक रजिट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा संबन्धित भाग संख्या के बी०एल०ओ० को प्रस्तुत कर सकते है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत वह व्यक्ति पात्र होगें, जो अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है या उक्त तिथि को पूर्ण कर लेंगे।
उक्त के अतिरिक्त अर्हता तिथि 01 अप्रैल, 01 जुलाई तथा 01 अक्टूबर के आधार पर जो मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है उन सभी अर्हक मतदाताओं से फार्म-6 प्राप्त कर लिया जाएगा और यथा सम्भव उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने की कार्यवाही नियमविहित प्रकियानुसार की जाएगी।
उन्होंने जनपद के समस्त जनमानस से अपेक्षा की है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार
अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करायें और अपनी सहभागिता निभाते हुए उक्त कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।
ये भी पढ़ें शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिरा, जनजीवन प्रभावित












