कुंडा ब्लॉक की ग्राम सभा अमिलहा मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार

कुंडा ब्लॉक की ग्राम सभा अमिलहा मनरेगा में भारी भ्रष्टाचार

संवाददाता महेश शुक्ला

कुंडा ब्लॉक विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा अमिलहा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं। ग्राम सभा के लोग आक्रोश जताते हुए ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा बिना कोई कार्य कराए ही फर्जी फोटो अपलोड कर मनरेगा मजदूरी का भुगतान करवा लिया जाता है लेकिन जमीनी हकीकत पर कोई कार्य हुआ ही नहीं है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम सभा में बने सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन और कूड़ा घर पर हमेशा ताले लटके रहते हैं। कूड़ा घर के आसपास झाड़ियाँ उग आई हैं, जिससे साफ है कि सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ गांव वासियों को नहीं मिल पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की मिलीभगत से कागजों में विकास कार्य पूर्ण दिखा दिए गए हैं, जबकि धरातल पर किसी भी कार्य का नामोनिशान तक नहीं है। केवल औपचारिकता निभाने के लिए फोटो खिंचवाकर पोर्टल पर अपलोड किए गए और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है, जिससे वास्तविक मजदूरों को उनके हक की मजदूरी नहीं मिल पा रही है।

मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषी ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है।

ये भी पढ़ें मिल्कीपुर तहसील में छह माह से खाली तहसीलदार की कुर्सी, फाइलों का बढ़ता अंबार

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की