जनपद एटा के पूर्व सभासद हामिद अंसारी हत्याकांड: परिजनों ने जीआरपी स्टेशन पर की अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जनपद एटा के पूर्व सभासद हामिद अंसारी हत्याकांड: परिजनों ने जीआरपी स्टेशन पर की अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मारहरा दरवाजा निवासी पूर्व सभासद पप्पू उर्फ हामिद अंसारी की 8 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे मृतक के परिजन एवं समाज के अन्य लोग जीआरपी रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस से शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया तथा दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई को लेकर परिवार ने पुलिस के प्रति संतोष भी व्यक्त किया। हालांकि परिजनों का यह भी कहना है कि अभी मामले में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी और घटना के पूर्ण खुलासे की मांग को लेकर वे जीआरपी पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

मौके पर पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal