20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, थाना लीलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रतापगढ़ संवाददाता : दिव्यांशु द्विवेदी
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लीलापुर पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लीलापुर श्री मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना लीलापुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अमरेश कुमार यादव मय हमराह कांस्टेबल महेश यादव द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग, अवैध शराब निर्माण/विक्रय/निष्कर्षण की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में अभियुक्त सोनू कोरी पुत्र गुलरी, निवासी ग्राम भवराम बोझी, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र लगभग 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से काले रंग के झोले में पारदर्शी झिल्ली में रखी कुल 20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की गई। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना लीलापुर पर मु0अ0सं0 005/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
सोनू कोरी पुत्र गुलरी
निवासी – ग्राम भवराम बोझी, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़
उम्र – लगभग 40 वर्ष
बरामदगी :
कुल 20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब
पुलिस टीम :
उ0नि0 अमरेश कुमार यादव
कां0 महेश यादव
(थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़)
पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।












