जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी जन शिकायतें, नन्हें स्केटर्स को किया सम्मानितइंफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया (खेलो इंडिया)।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी .गाजियाबाद।कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा जनता दर्शन किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा की जा रही जनता दर्शन के दौरान प्रार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान नगर निगम, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था अथवा नहीं। उन्होने सभी प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जायेगा।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आयी शिकायतों को शत—प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। उन्होने कहा कि स्थलीय निरीक्षण योग्य शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं, इसके साथ ही सभी शिकायतों के निस्तारण उपरान्त शिकायतकर्ता से उसका फीडबैक लेना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव तत्पर रहें।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने किया बैंक लोन सम्बंधित शिकायत का त्वरित निस्तारण जनता दर्शन के दौरान एक व्यक्ति अनुराग सिंह, निवासी क्रासिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद ने कहा कि उनके द्वारा पिरामल फाईनेंस से होम लोनलिया गया था।
जिसमें वे काफी पैसा जमा कर चुके हैं, बावजूद इसके फाईनेंस वाले नोटिस भेज रहे है और कह रहे हैं कि 10 जनवरी 2026 को वे मकान पर कब्जा लें लेंगे उन्होने जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया कि उनका कब्जा रूकवाने हेतु उनकी सहायता करने का कष्ट करें। जिलाधिकारी महोदय ने सम्बंधित से वार्ता कर 10 जनवरी 2026 को होने वाले कब्जा रूकवाते हुए अनुराग सिंह को शीघ्र ही बकाया धनराशि जमा कराने हेतु कहा। अनुराग सिंह ने जिलाधिकारी महोदय का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
नन्हे स्केटर्स नंदिनी एवं युग को किया सम्मानित जनता दर्शन के दौरान नन्हे स्केटर्स नंदिनी एवं युग पुत्री श्री मुकिया मोहित गुर्जर द्वारा गाजियाबाद से अयोध्या तक की ऐतिहासिक स्केटिंग यात्रा को इंफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस उपलब्धि के अंतर्गत अयोध्या में आयोजित कथा कार्यक्रम स्थल पर नन्हे स्केटर्स को इंफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से सम्मानित किया गया। गाजियाबाद आगमन पर गाजियाबाद के जिला अधिकारी श्री रविंद्र मांदड़ जी ने बच्चों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि “खेलो इंडिया” अभियान को आगे बढ़ाने में ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि उभरते खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन कर सकें। सम्मान पाकर बच्चों का उत्साह और हौंसला बढ़ा।
जनसुनवाई के दौरान एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट, एडीएम न्यायिक अंजुम बी0, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.संतोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: भौराकला गांव में 8 वर्षीय बच्चे का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी












