आधार संशोधन कराने गया 16 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

आधार संशोधन कराने गया 16 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

संवाददाता पवनसूर्यवंशी. जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। कोतवाली क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। ग्राम टिटोटा निवासी राजेंद्र सिंह का बेटा आदित्य राघव बीते 6 जनवरी की सुबह आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए जहांगीराबाद डाकखाने गया था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। किशोर के लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है।राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आदित्य अपनी मोटरसाइकिल से डाकखाने गया था।

कुछ समय बाद उसके दोस्त अभिषेक और सौरभ मोटरसाइकिल लेकर घर पहुंचे और बताया कि आदित्य ने उन्हें मोटरसाइकिल दे दी थी। शाम तक जब आदित्य घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।परिजनों के अनुसार आदित्य राघव की उम्र लगभग 16 वर्ष है और वह नगर के एक विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है। लापता होते समय उसने हरे रंग की लोवर, चेक लाइनदार शर्ट और काले रंग की जैकेट व स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे।

रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों ने जहांगीराबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और किशोर की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है।सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

परिजनों से जानकारी लेकर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किशोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी जन शिकायतें

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें