यातायात जागरूकता माह अंतर्गत ट्रैफिक सिग्नलों पर नागरिकों को पौधे भेंट करते हुए नियमों का पालन करने एवं हेलमेट लगाने के लिए निवेदन किया
सवाददाता संतोष यादव: उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं उज्जैन ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता माह का आयोजन दिनांक 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है जिसके क्रम में सब्सिडी पर हेलमेट का वितरण किया जा रहा है साथ ही नगर निगम की आईईसी संस्थान द्वारा ट्रैफिक सिगनलों पर नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है जिसके क्रम में शुक्रवार को चामुंडा माता ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले नागरिकों को पौधे भेंट करते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए निवेदन किया गया साथ ही सब्सिडी पर हेलमेट खरीदने वालों को हेलमेट पहनाए गए
इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा श्री सत्यनारायण चौहान श्री कैलाश प्रजापत डॉ योगेश्वरी राठौर स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री संदीप शिवा उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें आधार संशोधन कराने गया 16 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप












