गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट: डीसीपी ग्रामीण ने एसीपी अंकुर विहार कार्यालय पर सुनीं जनशिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी, एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के आदेशानुसार श्री सुरेन्द्रनाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार कार्यालय का दौरा किया गया। इस दौरान कार्यालय पर शिकायत लेकर आए नागरिकों से उन्होंने सीधे वार्ता कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण श्री सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिकायतकर्ताओं ने वरिष्ठ अधिकारी द्वारा स्वयं उनकी बात सुनने और समाधान का आश्वासन मिलने पर संतोष व्यक्त किया। इस पहल से क्षेत्र में पुलिस-जन संवाद को मजबूती मिली है और आम जनता में विश्वास बढ़ा है।
पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आगे भी इसी तरह जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।












