IGRS और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन मामलों के निस्तारण में प्रतापगढ़ जिला प्रदेश में अव्वल

IGRS और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन मामलों के निस्तारण में प्रतापगढ़ जिला प्रदेश में अव्वल

संवाददाता अमित शुक्ला

उत्तर प्रदेश में IGRS एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण में प्रतापगढ़ जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे पुलिस कप्तान आईपीएस दीपक भूकर के कुशल नेतृत्व और सख्त कार्यशैली की अहम भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। उनके निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस ने शिकायतों के निस्तारण में न केवल गति दिखाई, बल्कि गुणवत्ता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित की है।आईजीआरएस में शानदार प्रदर्शन को लेकर प्रदेश स्तर पर प्रतापगढ़ पुलिस और एसपी दीपक भूकर की सराहना हो रही है। आम जनता को समयबद्ध न्याय और राहत दिलाने के कारण जिले की कार्यप्रणाली एक मिसाल बनकर उभरी है।बेहद तेजतर्रार, ईमानदार और सख्त छवि वाले आईपीएस अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले एसपी दीपक भूकर के नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस जनसेवा के नए मानक स्थापित कर रही है।

ये भी पढ़ें विषय मंडी मजदूरों की मांगों को लेकर ZMEO से मुलाकात मांगें पूरी न होने पर प्रदेश-स्तरीय आंदोलन की चेतावनी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें