विषय मंडी मजदूरों की मांगों को लेकर ZMEO से मुलाकात मांगें पूरी न होने पर प्रदेश-स्तरीय आंदोलन की चेतावनी।

विषय मंडी मजदूरों की मांगों को लेकर ZMEO से मुलाकात
मांगें पूरी न होने पर प्रदेश-स्तरीय आंदोलन की चेतावनी।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत,हरियाणा।

मंडी मजदूरों की मांगों को लेकर ZMEO से मुलाकात
मांगें पूरी न होने पर प्रदेश-स्तरीय आंदोलन की चेतावनी
आज हिसार में ZMEO श्री राजीव चौधरी से रतिया, फतेहाबाद, टोहाना, सिरसा व जाखल की विभिन्न मंडियों के मजदूरों ने मुलाकात की। मंडी मजदूर लंबे समय से अपनी जायज़ मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। मजदूरों का कहना है कि उनके साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है और सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी उन्हें नहीं दी जा रही है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। एक ओर मजदूर दिन-रात मेहनत कर अपना शरीर तोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें तय मजदूरी से वंचित रखा जा रहा है। सरकार व प्रशासन द्वारा मजदूरों की किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं की जा रही है, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मजदूरों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में सरकार को एक बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। मजदूरों का कहना है कि वर्तमान सरकार मजदूरों के साथ धोखे की राजनीति कर रही है।
मजदूरों की प्रमुख मांगें: परमल धान की समस्त आवक केवल मंडी के अंदर ही कराई जाए। मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित ₹18.85 प्रति गट्टा (37 किलोग्राम) की दर से पूरी मजदूरी दी जाए।
पल्लेदारों की मजदूरी का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में (डायरेक्ट ट्रांसफर) के माध्यम से किया जाए। प्रत्येक पल्लेदार का मजदूर कार्ड बनाया जाए तथा उसका पंजीकरण एस.डी.एम. कार्यालय में किया जाए। कार्य के दौरान किसी पल्लेदार की मृत्यु होने पर उसके परिवार को सरकार द्वारा ₹1 करोड़ रुपये तक का मुआवजा दिया जाए। प्रत्येक पल्लेदार को ₹10 लाख रुपये तक का निःशुल्क चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाए।
मजदूर नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार व प्रशासन ने इन मांगों को पूरा नहीं किया, तो प्रदेश-स्तर पर मजदूरों को लामबंद कर मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शामिल साथी—
गुरप्रीत गोपी (रतिया), हैप्पी ग्रोहा, राजा सिंह, कृष्ण प्रधान, महावीर, सजन इंदाछोई, वीरभान मरमुंडा, राज कुमार (पूर्व सरपंच, सिधानी), राकेश कुमार (वाइस प्रेसिडेंट), सुखा, हरबंस, छिन्दा, बाबू, तारी सिंह, मोहम्मद मंसूर, चरण सिंह, राजेश कुमार लीला सहित बड़ी संख्या में मजदूर साथी उपस्थित रहे।
— जारीकर्ता
संयुक्त मज़दूर मोर्चा, हरियाणा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें