थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के अभियोग मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के अभियोग मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

संवादाता सायरा सूर्यवंशी. दिनांक 14.11.2025 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक कमिश्नरेट गाजियाबाद पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ कि प्रतिवादी नवनीत राज पुत्र अनील सिंह निवासी ग्राम नया टोला विष्णुपुर वणद्वार वार्ड सं0 44 थाना मुफ्फसिल बेगूसराय बिहार द्वारा वादिया को शादी का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी में वादिया के प्राइवेट पार्ट की वीडियो बनाकर अपलोड करने की धमकी देकर बलात्कार करना विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना

तथा वादिया से धोखाधड़ी कर फ्लैट के कर्ज में कर्जदार बनाकर कर्ज की रकम अदा न कराना व वादिया को वीडियो अपलोड करने की धमकी देते हुए रूपये ले लेना व वादिया की सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन करना तथा नवनीत राज की माता रिकी सिंह व पिता अनील सिंह, भाई नीतिन व पत्नी सुप्रीया द्वारा भी उक्त कृत्य में सहयोग किया गया।

प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर धारा 123/69/115(2)/351(2)/351(3)/318(4)/316(2)/356(2)/61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पजीकृत किया गया तथा जांच की गयी,

जांच के क्रम में वादिया के बयान 180/183 BNSS, मेडीकल व अन्य साक्ष्य संकलन से वादिया द्वारा लगाये गये आरोप सत्य पाये गये तथा अभियुक्तो की तलाश हेतु पुलिस टीमो का गठन किया गया।

दिनांक 07.01.2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा वांछित मुख्य अभियुक्त नवनीत राज पुत्र अनिल सिंह निवासी वार्ड नं0 40 ग्राम नया टोला वणद्वार बिशनपुर थाना लाखो जिला बेगूसराय राज्य बिहार उम्र 28 वर्ष को ग्राम नया टोला वनद्वार बिशनपुर थाना लाखो जिला बेगूसराय बिहार से गिरफ्तार किया गया,

जिसका माननीय न्यायालय जिला बेगूसराय बिहार से ट्रांजिट रिमान्ड बनवाकर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण-

अभियुक्त से पूछताछ करने पर जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया

की मेरी पीडिता से जुलाई 2018 में डेटिंग साइड के माध्यम से जान पहचान हुई उसके बाद मैनें पीडिता का मोबाइल नम्बर लेकर उस पर बाते शुरु कर दी तथा उसको अपने प्रेम जाल मे फंसा लिया। उसके बाद हम वर्ष 2019 से कृष्णा वाटिका सुदामापुरी क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद में 01 फ्लेट को खरीद कर लिविंग में रहने लगे,

फ्लेट को मैने अपने नाम पर ही खरीदा था जिसकी emi पीडिता ही भरती थी। मैंने पीडिता यह बताया था कि मैं शादी उसी से ही करूंगा परन्तु बाद मे मेरा मन बदल गया

तथा फिर मैंने दूसरी लडकी से शादी कर ली और उसके साथ अपने घर बिहार में रह रहा था तथा पीडिता द्वारा जब मुझ पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसको मेरे द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी।

अभियुक्त का नाम व पता

नवनीत राज पुत्र अनिल सिंह निवासी वार्ड नं0 40 ग्राम नया टोला वणद्वार बिशनपुर थाना लाखो जिला बेगूसराय राज्य बिहार उम्र 28 वर्ष

पराधिक इतिहास –

अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर उपरोक्त घटना के सम्बन्ध मे 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम।

पुलिस

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया