मिशन शक्ति 5.0 के तहत गाजीपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत गाजीपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारी

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी, वाराणसी

मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत श्री वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देशन में गाजीपुर पुलिस द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा कानूनों के प्रति सजग करना रहा। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 आदि की जानकारी दी। साथ ही संकट की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों को भी विस्तार से समझाया गया। गाजीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं को उनके खिलाफ होने वाले अपराधों—छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न आदि—से संबंधित कानूनों के बारे में भी अवगत कराया गया। पुलिस ने यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में महिलाएं बिना डर के पुलिस से संपर्क करें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की भावना को मजबूत करना है। जागरूकता के माध्यम से ही महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal