महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का प्रयास

महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का प्रयास

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ 

अवधेश चंद्र पांडेय 

कुंडा प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर मिशन शक्ति टीम, थाना महेशगंज द्वारा बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया, जिनमें वूमेन पावर लाइन – 1090, महिला हेल्पलाइन – 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076, पुलिस हेल्पलाइन – 112, चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098, स्वास्थ्य सेवा – 102, 108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 शामिल हैं।मिशन शक्ति टीम द्वारा नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर अपनी बात रखने एवं आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाना है, जिसके तहत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें अलीगढ़ में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश, दो होटलों पर छापा—7 युवतियों समेत 15 गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की