एसडीएम मोनालिसा जौहरी नानपारा ने किया बूथों का निरीक्षण

एसडीएम मोनालिसा जौहरी नानपारा ने किया बूथों का निरीक्षण

 संवाददाता पवन सूर्यवंशी नानपारा आज दिनांक 17/01/2026 को वोट बढ़वाने को विधानसभा नानपारा के सभी बूथों पर आयोजित हुआ मेगा कैंप।

बहराइच उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी द्वारा भाग संख्या 148 से 152 सआदत इंटर कॉलेज नानपारा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में बी0एल0ओ0 ‚सुपरवाइजर व बी0एल0ए0 और अन्य मतदाता गण उपस्थित मिले उपजिलाधिकारी ने बताया कि मेगा कैंप का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। कैंप में उपस्थित बीएलओ द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट सूची) को पढ़कर सुनाया गया।

छूटे हुए पात्र लोग अपना नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 नाम हटाने के लिए फार्म-7 या किसी संशोधन के लिए फार्म-8 जमा करने हेतु सबको जानकारी दी गई। एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के द्वारा खुली बैठक में बीएलओ के अलावा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट, लेखपाल व सुपरवाइजरको आवश्यक निर्देश दिये कि अगर आपको कोई पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न शामिल होने पर फार्म 6 एवं अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में मिले तो तत्काल फार्म 7 भरवाकर सम्बन्धित बी0एल0ओ0 को प्राप्त कराये। मेगा कैंप में तहसीलदार नानपारा और स्कूल के प्राचार्य, आर के निर्वाचन एवं अन्य मतदाता गण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें मटेरा थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने चार्ज लेते ही किया पैदल गस्त

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की