अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध द्वारा थाना कौशांबी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री केशव कुमार चौधरी द्वारा थाना कौशांबी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी. निरीक्षण के मुख्य बिन्दु :निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई एवं चल रहे नवनिर्माण का निरीक्षण किया गया एवं मिशन शक्ति केन्द्र के अभिलेखों का अवलोकन किया गया।
महिला सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाहियों की समीक्षा की गयी।

महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने एवं समस्याओं का समय से निरस्तारण किये जाने के निर्देष निर्गत किये गये।
साइबर हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया जनसामान्य के साथ हुई साइबर फ्रॉड की घटनाओं के दृष्टिगत की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी।
साइबर अपराध से बचने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने एवं आयोजन से पूर्व ही आयोजन की तिथि नियत कर सर्वसम्बन्धित को अवगत कराये जाने के निर्देष निर्गत किये गये।
कार्यालय व्यवस्थाएँ, अभिलेखों के रखरखाव एवं मालखाना में रखे मालों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने एवं उनके निस्तारण के निर्देष निर्गत किये गये।
थाने पर दाखिल वहानों के निस्तारण हेतु निर्देष निर्गत किये गये।
सीसीटीवी मॉनीटरिंग शिकायत निस्तारण प्रणाली एवं थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण/कानूनव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गयी। बेहतर पुलिसिंग के निर्देष निर्गत किये गये।
निरीक्षण के समय थाना प्रभारी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त एवं बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन से संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
ये भी पढ़ें एसडीएम मोनालिसा जौहरी नानपारा ने किया बूथों का निरीक्षण













