रविवार यानि कल अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक का डेरवा में प्रस्तावित कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ राजेश साहू ने हिंदुओं से की अपील डेरवा बाजार समेत कुंडा बाबागंज विधानसभा समेत बड़े महराज उदय प्रताप सिंह की कोठी पर भी प्रस्तावित है प्रवीण भाई तोगड़िया का कार्यक्रम
दैनिक चक्र / ब्यूरो प्रतापगढ़ / अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ़: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया के जनपद आगमन व डेरवा बाजार में प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ राजेश साहू ने हिंदुओं से बड़ी से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनपद आगमन समय लगभग 11 बजे दिन से पूरे दिन समयसारणीनुरूप कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया के विधानसभा कुंडा और बाबागंज में आगमन पर हिंदू जन जागरण व विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है जिसके क्रम में डेरवा बाजार में समय 11:00 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन व विशाल जनसभा का आयोजन तत्पश्चात बिहार बाजार में 2 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन वा बैठक आहूत की गई है। तदोपरांत हिंदू हृदय सम्राट बड़े महाराज श्री उदय प्रताप सिंह के भदरी भवन पर 3:00 बजे कार्यक्रम आयोजित है,इसके उपरांत कुंडा स्थित टीपी कॉलेज में शाम 5 बजे, कार्यकर्ता सम्मेलन वा विशाल जनसभा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।पूरे दिन के विशालकाय शेड्यूल में हिंदू जनमानस विशेष कर युवाओं को कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की मार्मिक अपील की गई है।
ये भी पढ़ें ए आर टी ओ ने ओवर लोड पिकअप वाहन को किया सीज












