प्रतापगढ़ बाबागंज ब्लॉक प्रधान और पंचायत सहायक, मंत्री फोटो खिंचवाने में सबसे आगे
संवाददाता अमित शुक्ला
बदगवा ग्राम सभा में मनरेगा कार्य में जबरदस्त खींचा जा रहा है फोटो स्टूडियो वाले भी फेल बाबागंज क्षेत्र में आने वाली ग्राम सभा बदगवा में मनरेगा कार्य में बिना कार्य कराए मजदूरों की फोटो खिंचवाकर कागजों में काम पूरा दिखाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सब कर्मचारियों और ग्राम प्रधान ,पंचायत सहायक की मिली भगत से लगातार हो रहा है, भ्रष्टाचारग्रामीणों ने बताया कि मौके पर वास्तविक कार्य बंद पड़े हैं, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल व फाइलों में मनरेगा के कई कार्य पूरे दिखाए जा रहे हैं। गांव में “फोटो खींचने की होड़” मची रहती है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं दिखाई देती।सरकार जहां मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं बदगवा ग्राम सभा में स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।ग्रामीणों में योगी सरकार के अधिकारियों प्रधान पंचायत सहायक से नाराजगी जाहिर कर रहे है पक्के कार्य में भी जबरदस्त घोटाला आवास में जबरदस्त परसेंटेज लेने में प्रधान आगे हाल में ही चली थी खबर आवास में परसेंटेज को लेके दिया जा रहा है।












