नाला निर्माण में भारी अनियमितता, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

नाला निर्माण में भारी अनियमितता, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

वार्डवासियों ने घटिया सामग्री से हो रहे निर्माण पर जताया रोष, निष्पक्ष जांच की मांग

संवाददाता किंकर यादव. सिद्धार्थ नगर नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 5, अटल नगर दलपतपुर में हाइवे के किनारे निर्माणाधीन नाले में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। वार्डवासियों का आरोप है कि नाले का निर्माण अत्यंत घटिया गुणवत्ता की सामग्री से कराया जा रहा है, जिससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में कई बार विरोध दर्ज कराया गया और संबंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, इसके बावजूद न तो निर्माण कार्य रोका गया और न ही गुणवत्ता में कोई सुधार किया गया। लगातार शिकायतों के बाद भी मामले को अनदेखा किया जा रहा है।

इस लापरवाही के लिए स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत बिस्कोहर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अखिलेश दीक्षित तथा डूडा विभाग के जूनियर इंजीनियर आशीष सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।

वार्डवासियों ने मांग की है कि नाला निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गुणवत्ता विहीन कार्य में संलिप्त जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में जनधन की बर्बादी रोकी जा सके।

ये भी पढ़ें पट्टी नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र में खुलेआम बिक रहा एमडी, सधाईपुर के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें