आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, पांच घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, पांच घायल

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 86 के पास आगरा से लखनऊ जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे डंपर ट्रक के पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अपराध निरीक्षक कैलाश बाबू, पीआरबी 112 की टीम और करहल स्वास्थ्य केंद्र की 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचीं।
रेस्क्यू कर सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और आगे चल रहे डंपर से सुरक्षित दूरी न रखना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मौके पर यातायात सुचारू कराया गया और मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal