नोएडा अपहरण कांड का सनसनीखेज खुलासा, किशनी पुलिस की मुठभेड़ में अपहृत किशोर सकुशल, दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा अपहरण कांड का सनसनीखेज खुलासा, किशनी पुलिस की मुठभेड़ में अपहृत किशोर सकुशल, दो बदमाश गिरफ्तार

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। थाना किशनी पुलिस ने एक सनसनीखेज नोएडा अपहरण कांड का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद अपहृत किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने दो शातिर अपहरणकर्ताओं को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जनवरी 2026 की रात नोएडा के जीरो प्वाइंट क्षेत्र से फर्रुखाबाद निवासी किशोर शिव सिंह का तमंचा और चाकू के बल पर अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ता लगातार किशोर के परिजनों से पाँच लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहे थे, जिसमें से वे करीब एक लाख रुपये की रकम वसूल भी कर चुके थे।
अपहरण के बाद बदमाशों ने किशोर को लगभग 18 घंटे तक थार गाड़ी में बंधक बनाकर रखा और उसे नोएडा, शिकोहाबाद, आगरा, इटावा, करसना और किशनी क्षेत्र में घुमाते रहे। इस दौरान किशोर के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार भी किया गया।
दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर किशनी पुलिस ने इटावा-बेवर रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान अपहरणकर्ताओं ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया और अपहृत किशोर को सकुशल मुक्त करा लिया।
पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू तथा घटना में प्रयुक्त थार वाहन बरामद किया है। अपहृत किशोर को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भोगांव के नेतृत्व में की गई। किशनी पुलिस की इस साहसिक कार्रवाई की स्थानीय लोगों और पीड़ित परिजनों ने जमकर सराहना की है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें