GDA उपाध्यक्ष महोदय द्वारा के, प्रवर्तन जोन–01 एवं 03 में प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही

GDA उपाध्यक्ष महोदय द्वारा के, प्रवर्तन जोन–01 एवं 03 में प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही, अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग की गई

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी. विकास प्राधिकरण (GDA)उपाध्यक्ष महोदय द्वारा अवैध निर्माणों एवं अवैध कालोनियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

सुनिश्चित किए जाने के निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 22.01.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन–01 एवं 03 के नेतृत्व में ग्राम मोरटा, हमतुम रोड स्थित क्षेत्र में व्यापक प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही के अंतर्गत निर्माणकर्ताओं द्वारा प्राधिकरण से बिना किसी प्रकार की अनुमति/स्वीकृत मानचित्र के निर्मित किए गए 02 वेयरहाउस एवं 01 आर.एम.सी. प्लांट के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील बंद किया गया।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित स्थलों पर संचालित अवैध गोदाम/वेयरहाउस को भी सील करने की कार्रवाई की गई।खसरा संख्या–1280, मोरटा, मेरठ रोड  स्थित मै0 शिव ज्योति पैकेजिंग,खसरा संख्या–1278, मोरटा, मेरठ रोड स्थित मै0 कौरो मंडल एंटरप्राइजेज लि0 (के/ओ वी0ए0एस0 एंटरप्राइजेज),खसरा संख्या–1276, मोरटा, मेरठ रोड स्थित फीनिक्स,।खसरा संख्या–1277, मोरटा, मेरठ रोड स्थित संचालित गोदाम/वेयरहाउस।सीलिंग की कार्यवाही के दौरान स्थानीय संचालनकर्ताओं/निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया,

किंतु मौके पर उपस्थित प्राधिकरण पुलिस बल एवं क्षेत्रीय पुलिस बल द्वारा स्थिति को नियंत्रित करते हुए नियमानुसार सील बंदी की कार्यवाही को निर्बाध रूप से पूर्ण कराया गया।

कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन जोन–01 एवं 03 के सहायक अभियन्ताओं द्वारा स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए गए किसी भी प्रकार के निर्माण को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

उक्त कार्यवाही सहायक अभियन्तागण, अवर अभियन्तागण, सुपरवाइजर/वर्कमेट, क्षेत्रीय पुलिस बल एवं जी0डी0ए0 पुलिस बल की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई।

प्राधिकरण द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी ऐसे अवैध निर्माणों के विरुद्ध निरंतर एवं सख्त प्रवर्तनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें मेट्रो के संबंध में बैठक में नगर निगम,आवास एवं विकास परिषद

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की