विकासखंड बाबागंज के ग्राम पंचायत रामनगर में कम्बल वितरण, एवं सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विकासखंड बाबागंज के ग्राम पंचायत रामनगर में कम्बल वितरण, एवं सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन , एम एल सी गोपाल जी,विधायक विनोद सरोज ने किया वितरण

दैनिक चक्र / प्रतापगढ़ / अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा प्रतापगढ़।विकासखंड बाबागंज के ग्रामसभा रामनगर में एम एल सी प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज के नेतृत्व में पूर्व प्रमुख बाबागंज मनोज शुक्ला,वर्तमान ग्राम प्रधान ग्रामपंचायत रामनगर अमित शुक्ला,के घर पर कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज शुक्ला व प्रधान अमित शुक्ला (बब्बू)ने एमएलसी गोपाल जी एवं विधायक विनोद सरोज जी माल्यार्पण कर स्वागत किया।गोपाल जी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का प्रधान अमित शुक्ला (बब्बू)ने अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान एम एल सी गोपाल जी व विधायक बाबागंज विनोद सरोज ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कुंडा बाबागंज को जनसत्ता दल का परिवार बताते हुए बोले कि जनसत्ता दल के मुखिया राजा भैया के नेतृत्व में हम सभी लोग लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों को तरजीह देते रहे हैं और लगातार कुंडा बाबागंज में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।इसी तरह ग्रामसभा रामनगर में पूर्व प्रमुख बाबागंज मनोज शुक्ला व प्रधान अमित शुक्ला विकास कार्यों के लिए लगातार प्रतिबद्ध रहे हैं और धरातल पर कर रहे है।विधायक बाबागंज विनोद सरोज ने इस प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कम्बल वितरण को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम करार दिया, इस दौरान गोपाल जी व विधायक विनोद सरोज ने अपने हाथों से ग्रामसभा रामनगर के उपस्थित जन समुदाय को कंबल प्रदान कर कार्यक्रम का शुरुआत किए।इसके बाद कार्यक्रम में आए हुए ग्रामसभा की महिला पुरुष माताओं,बहनों, बुजुर्गों, को कंबल प्रदान किया गया।कम्बल पाकर ग्रामसभा वासियों के चेहरे खिल उठे।उन्होंने पूर्व प्रमुख वर्तमान प्रधान मनोज शुक्ला को आशीर्वाद व आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम के दौरान लोक संगीत का भी कार्यक्रम का समागम देखने को मिला,जिसमें कलाकार बच्चा द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय गीतों व भक्ति गीतों की प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रमुख बबलू सिंह बछरौली,पूर्व प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज,वर्तमान प्रमुख रामयश सरोज,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू शुक्ला नरियावां,प्रधान प्रतिनिधि ग्रामसभा महाराजपुर पिंटू मिश्रा,श्री जय प्रकाश शुक्ला, श्री मेवा लाल शुक्ल, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, रमेशचंद्र शुक्ला, राकेश शुक्ला, विद्याभूषण शुक्ला, बीरेंद्र शुक्ला,संजय शुक्ला,हरी लाल मौर्य, कल्लू नेता, प्रदीप शुक्ला,मयंक पाण्डेय,भीम पाण्डेय, संतोष सरोज,अनिल सरोज, कुलदीप पटेल,आदि लोग मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें जनपद में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन हेतु स्वीप बैठक संपन्न हुई

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया