जनसेवा की मिसाल बने राजेपुर के वार्ड नंबर चार से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रिषभ सिंह परमार, निःशुल्क नेत्र शिविर में 89 मरीजों को दिलाया ऑपरेशन का लाभ
संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद
जनसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय राजेपुर के वार्ड नंबर चार से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रिषभ सिंह परमार (रिशु भैया) के सौजन्य से बुधवार को कस्बा राजपुर, राजेपुर के वार्ड नंबर–4 में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन जिला अंधता निवारण समिति फर्रुखाबाद एवं डॉ. जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय, सर्वोदय नगर कानपुर के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों द्वारा किया गया।
शिविर में कुल 175 मरीजों की ओपीडी जांच की गई, जिनमें से 89 जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए बस द्वारा कानपुर भेजा गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों की दवाइयां, चश्मा, भोजन तथा आने–जाने की संपूर्ण व्यवस्था राजेपुर के वार्ड नंबर चार से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रिषभ सिंह परमार (रिशु भैया) के सौजन्य से कराई गई। इस अवसर पर राजेपुर के वार्ड नंबर चार से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रिषभ सिंह परमार (रिशु भैया) ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा करना उनका मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मरीजों के लिए एक और बस भेजी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वे हर समय जनता के साथ खड़े हैं और आगे भी इसी तरह जनसेवा के कार्य निरंतर करते रहेंगे।
क्षेत्रवासियों ने राजेपुर के वार्ड नंबर चार से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रिषभ सिंह परमार के इस सराहनीय प्रयास की खुले दिल से प्रशंसा की।












