एटा–कासगंज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, खड़ी सीएनजी वैगनआर में लगी भीषण आग, वाहन जलकर राख।

एटा–कासगंज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, खड़ी सीएनजी वैगनआर में लगी भीषण आग, वाहन जलकर राख।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के लिपटन चौकी क्षेत्र अंतर्गत एटा–कासगंज हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक सीएनजी वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार लपटों में घिर गई और देखते ही देखते जलकर पूरी तरह खाक हो गई। कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात रही। घटना के दौरान आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उठता देख हाईवे से गुजर रहे राहगीर और वाहन चालक रुक गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और वाहन को भारी नुकसान पहुंचा। मामले की जानकारी देते हुए लिपटन चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तकनीकी खराबी या सीएनजी सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal