माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ़।माघी पूर्णिमा पर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार शाम से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगी थी। रविवार को भोर से ही हर-हर गंगे के जयकारे संग श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाना शुरू किया तो देर शाम तक स्नान ध्यान का क्रम चलता रहा। माघी पूर्णिमा पर जनपद के साथ ही रायबरेली, डलमऊ, अमेठी, गौरीगंज, सुल्तानपुर तक के श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने को पहुंचे। नौबस्ता, जहानाबाद, बाबा हौदेश्वरनाथ, करेंटी, शाहाबाद, कालाकांकर गंगा घाटों पर भोर से ही श्रद्धालु हर हर गंगे के जयकारे संग डुबकी लगाते रहे। गंगा स्नान के बाद दान और पूजन कर श्रद्धालुओं ने दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।गरीबों असहायों को अन्नदान, वस्त्रदान किया। स्नान दान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ सिद्ध पीठ मां ज्वालादेवी मंदिर पहुंची। मां का विधि विधान से दर्शन पूजन कर घर परिवार के कुशलता की कामना कर घरों को वापस हुए।

ये भी पढ़ेंबजट पर कांग्रेस नेता संदीप त्रिपाठी का बयान: जनता भी नाराज़, बाज़ार भी — बजट के बाद सेंसेक्स गिरा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें