प्रतापगढ़ नवाबगंज थाना क्षेत्र मे सौतेले बेटे पर लगा सौतेली मां की हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ नवाबगंज थाना क्षेत्र मे सौतेले बेटे पर लगा सौतेली मां की हत्या का आरोप। 

संवाददाता अमित शुक्ला

भाभी ने सौतेले बेटे समेत ससुराल वालों पर दर्ज कराया मुकदमा प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक 55 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतका की भाभी ने सौतेले बेटे समेत ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। नवाबगंज के गहरु का पुरवा (अब्दुल वाहिद गंज) की मृतका उर्मिला देवी की शादी सलवन कोतवाली के अमिलिहा सांडा गांव के राम मनोहर से हुई थी। उर्मिला को कोई संतान नहीं थी, जिसके बाद उनके पति ने दूसरी शादी की और उन्हें एक पुत्र हुआ। पति राम मनोहर की बीमारी से मृत्यु के बाद से ही उर्मिला का अपने ससुराल वालों से जमीनी विवाद चल रहा था।

विवाद के कारण उर्मिला पिछले सात वर्षों से अपने मायके में भाभी उर्मिला देवी के साथ रह रही थीं। करीब चार साल पहले मृतका के भतीजे सचिन की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।रविवार देर शाम उर्मिला देवी और उनकी भाभी उर्मिला देवी अलग-अलग कमरों में सोने चली गईं। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने भाभी उर्मिला देवी के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। दूसरे कमरे में सो रही उर्मिला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। कुछ देर बाद जब भाभी उर्मिला देवी कमरे से बाहर निकलने के लिए उठीं, तो उन्होंने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था। पड़ोसियों को आवाज देने पर दरवाजा खोला गया।अनहोनी की आशंका पर जब अंदर देखा गया तो उर्मिला अपने कमरे में मृत पड़ी थीं और उनकी नाक से खून बह रहा था। तत्काल नवाबगंज पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर नवाबगंज थाना अध्यक्ष संतोष सिंह और कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता सहित आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। भाभी उर्मिला देवी ने मृतका के सौतेले बेटे उमा श्याम के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। नवाबगंज एसएचओ संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है ,मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें दुष्कर्म व अपहरण के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की