दुष्कर्म व अपहरण के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी दिलीपपुर श्री बलराम सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनुपम पटेल मय हमराह हे0 का0 हरिश्चन्द्र बिन्द, का0 लक्ष्मण सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत धारा 3(5)/87/127(2)/64 बीएनएस थाना दिलीपपुर प्रतापगढ में वाँछित 02 अभियुक्तों, 1.पवन पुत्र अमरजीत उर्फ अमर निवासी लोहंगपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष, 2. विमलेश पुत्र रंजीत निवासी लोहंगपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
01. पवन पुत्र अमरजीत उर्फ अमर निवासी लोहंगपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष ।
02. विमलेश पुत्र रंजीत निवासी लोहंगपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष।
पुलिस टीम-
उ0नि0 अनुपम पटेल मय हमराह हे0 का0 हरिश्चन्द्र बिन्द, का0 लक्ष्मण सिंह थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।












