नागरिकों को विश्व आर्द्रभूमि संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक, विषेश कार्यक्रम हुआ का आयोजन। 

नागरिकों को विश्व आर्द्रभूमि संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक, विषेश कार्यक्रम हुआ का आयोजन। 

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

जनपद प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर वन प्रभाग प्रतापगढ़ द्वारा मां बेल्हा देवी धाम परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभागीय निदेशक आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० संजय सिंह, निदेशक एफ०आर०सी०आई०आर० प्रयागराज रहे। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इस अवसर पर डॉ० संजय सिंह ने आर्द्रभूमियों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्द्रभूमियां जैव विविधता की जीवन रेखा हैं तथा जलवायु परिवर्तन से लड़ने में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। हालांकि कार्यक्रम का संचालन डॉ० गौरी शंकर द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ० लक्ष्मीकांत त्रिवेदी ने प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में आलोक शुक्ला, धीरेन्द्र चड्डा, अजय कांतिकाड़ी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि

प्रभागीय निदेशक द्वारा बताया गया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को आर्द्रभूमि संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। चिलबिला स्थित सेंट ज़ेवियर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में प्रतापगढ़ वन विभाग द्वारा मां बेल्हा देवी धाम स्थित सई नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। यह आयोजन विश्व आर्द्रभूमि दिवस की थीम के अनुरूप आर्द्रभूमियों की जलवायु संरक्षण में भूमिका को केंद्र में रखते हुए संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025, परीक्षा तिथियों की घोषणा।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की