बाबागंज ब्लॉक के राम सेवक इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

बाबागंज ब्लॉक के राम सेवक इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय 

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लॉक स्थित राम सेवक इंटर कॉलेज में विदाई समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।विदाई अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों, मनमोहक नृत्यों, सामाजिक संदेश से जुड़े नाटकों और कविताओं ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कॉलेज के प्रबंधक वेदप्रकाश त्रिपाठी ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासन, शिक्षा और संस्कार ही संस्थान की पहचान हैं।इस अवसर परजिला पंचायतअध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल , पूर्व प्रमुख बाबागंज पंकज सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि बाबागंज रामयस सरोज, जिला सचिव जनसत्ता दल पंकज यादव,, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नूरआलम फारुकी, प्रभाकर पंडेय, डब्लू तिवारी, छात्र नेता जनसत्ता दल प्रांजल त्रिपाठी, सैकड़ो छात्र छात्राये उपस्थित रहे।मंच का संचालन सिद्धार्थ पाण्डेय ने किया।

ये भी पढ़ें दिव्यांग मतदाताओं के सम्बन्ध जनपद स्तर एवं विधानसभा स्तर पर गठित दिव्यांग कमेटी की बैठक सम्पन्न

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की