इटावा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कुल्हाड़ी से हत्या, दोनों फरार

इटावा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कुल्हाड़ी से हत्या, दोनों फरार

संवादाता: रोहित कुमार इटावा जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत पाड़िया पुर गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पत्नी और उसका प्रेमी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी के गहरे वार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपित पत्नी व उसके प्रेमी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें जलेसर में अवैध फाइनेंसरों का आतंक, दिनदहाड़े लूट और धमकी से दहशत

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal